फोटो परिचय-  संवेदना हॉस्पिटल की वर्षगांठ पर आयोजित भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरित करते पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक।

– एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने श्रद्धालुओं और मरीजों के परिजनों को बांटा प्रसाद

– डॉ. पवन बाजपेई व डॉ. शिवानी मिश्रा बाजपेई के नेतृत्व में मिल रही सस्ती और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। चिकित्सा सेवा के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की मिसाल पेश करते हुए अस्ती रोड स्थित संवेदना हॉस्पिटल ने अपनी स्थापना के चार वर्ष पूरे होने पर अस्पताल परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान अस्पताल पहुंचे मरीजों के तीमारदारों, राहगीरों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने विशेष रूप से शिरकत कर अपने हाथों से लोगों को प्रसाद वितरित किया।

अस्पताल की चतुर्थ वर्षगांठ पर आयोजित इस धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन ने चार वर्षों के दौरान मिली जनसमर्थन और विश्वास के लिए जनपदवासियों का आभार जताया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पवन बाजपेई एवं डॉ. शिवानी मिश्रा बाजपेई के नेतृत्व में संस्थान लगातार आम लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ किफायती दरों पर इलाज उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रबंधन ने कहा कि अस्पताल की पहचान केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक सेवा भी इसकी कार्यशैली का अहम हिस्सा है।

वर्षगांठ पर आयोजित भंडारे के माध्यम से इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। अस्पताल परिवार ने भविष्य में भी मरीजों को सुलभ, बेहतर और किफायती चिकित्सा सुविधाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now