फोटो परिचय- जय जगन्नाथ होंडा शोरूम का फीता काटकर शुभारंभ करतीं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान।
– राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया शुभारंभ
– बेटियों की शादी और जरूरतमंद परिवारों के लिए विशेष छूट की घोषणा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। क्षेत्रीय लोगों को दोपहिया वाहनों की खरीद और बेहतर सर्विसिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में हुसैनगंज में जय जगन्नाथ होंडा शोरूम का शुभारंभ किया गया। रविवार को आयोजित समारोह में प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के उपरांत फीता काटकर शोरूम का लोकार्पण किया।
शोरूम प्रबंधन के मुताबिक ग्राहकों को यहां होंडा कंपनी के विभिन्न मॉडल निर्धारित कीमतों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही वाहनों के रखरखाव और मरम्मत के लिए कंपनी के वास्तविक स्पेयर पार्ट्स तथा प्रशिक्षित कर्मचारियों की व्यवस्था भी की गई है, जिससे ग्राहकों को स्थानीय स्तर पर ही बिक्री के साथ सर्विसिंग की सुविधा मिल सकेगी।
इस मौके पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता संतोष तिवारी ने कहा कि शोरूम स्थापना का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दोपहिया वाहन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि बेटियों के विवाह में उपहार के रूप में होंडा बाइक खरीदने वाले परिवारों के लिए विशेष छूट योजना शुरू की गई है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों को भी वाहन खरीद पर रियायत देने की पहल की गई है।
उद्घाटन समारोह में ब्लॉक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी, अवधेश यादव, प्रधान बड़कू सिंह, संतोष सिंह, राजू, बम लहरी, भोले शंकर तिवारी, शिवम सिंह चौहान, प्रशांत पटेल, अमित मौर्य, संजय सिंह, विक्रम सिंह, रमन द्विवेदी, गुलाब, दीपू शुक्ला, अजय तिवारी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
