प्रबंध समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

– बैठक में विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था और छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर भी बनी कार्ययोजना

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज हंसवा की प्रबंध समिति में लंबे समय से रिक्त चल रहे अध्यक्ष पद को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को सिविल लाइन स्थित प्रबंधक पीयूष खन्ना के आवास पर हुई समिति की बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि निर्धारित की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार 11 अक्टूबर रविवार को सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर में चुनाव कराया जाएगा।

बैठक में विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रबंधक पीयूष खन्ना ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षिक माहौल के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना समिति की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

समिति के सदस्य किशन मेहरोत्रा ने बताया कि सितंबर माह में विद्यालय परिसर में निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों के स्वास्थ्य की भी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य की देखभाल भी विद्यालय की जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

बैठक में प्रबंधक पीयूष खन्ना के अलावा सदस्य किशन मेहरोत्रा, भरत मान सिंह, नीरज कक्कड़, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, प्रशांत श्रीवास्तव और सुशील कुमार साहू मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now