नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शहर के तुराबअली का पुरवा मुहल्ला निवासी दलित युवक हरिओम बाल्मीकि की विगत दिनों रायबरेली में पीटकर हुई हत्या के मामले में नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी उनके आवास तुराब अली का पुरवा में पीड़ित परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करने के लिए 17 अक्टूबर को आएंगे। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने बताया कि राहुल गांधी कानपुर एयपोर्ट प्रातः साढ़े सात बजे पहुंचेंगे। वहां से फतेहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोनों नेताओं ने जिले के कांग्रेसियों से बड़ी संख्या में कानपुर एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है।
