वैश्विक राजनीति के लिहाज से एक बड़े घटनाक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को पुष्टि की कि यह यात्रा राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष निमंत्रण पर हो रही है। उल्लेखनीय है कि लगभग नौ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कोई अमेरिकी राष्ट्रपति चीन की धरती पर कदम रख रहा है। ट्रंप की यह यात्रा अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध, होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी के कारण उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट और ताइवान समेत कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच बढ़ते तवाव के दौरान हो रही है।

अमेरिकी प्रधान उप प्रेस सचिव अन्ना केली ने रविवार को कहा कि ट्रंप बुधवार शाम बीजिंग पहुंचेंगे। हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर में केली के हवाले से कहा गया है कि अमेरिकी नेता बृहस्पतिवार को एक स्वागत समारोह और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों नेता शुक्रवार को फिर मुलाकात करेंगे और चाय के दौरान द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और फिर दोपहर के भोजन के दौरान भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका इस साल के अंत में चीनी नेता की यात्रा की मेजबानी करने की योजना बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now