– परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के केवटरा गांव में सोमवार देर शाम एक महिला ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थाना क्षेत्र नजदीक होने के चलते परिजन शव लेकर जहानाबाद थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

केवटरा गांव निवासी बलराम की 46 वर्षीय पत्नी सरला देवी सोमवार को उपचार के लिए जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई थीं। उपचार कराने के बाद वह घर वापस लौटीं। घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद उन्होंने अंदर जाकर फंदा लगा लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को संदेह हुआ। अंदर जाकर देखा तो सरला देवी फंदे पर लटकी मिलीं।

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now