– बिलारीमऊ गांव में रात के समय उठाया आत्मघाती कदम
– मानसिक तनाव से जूझने की बात सामने आई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। असोथर थाना क्षेत्र के बिलारीमऊ गांव में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह परिजनों को हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिलारीमऊ निवासी शिवमंगल का 32 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में बताया जा रहा था। गुरुवार रात परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। इसी दौरान जितेन्द्र ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। सुबह परिजन जागे तो कमरे में उसका शव फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए।
परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के बाद शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
