– 31 अगस्त को सकुशल बरामद हो चुकी है अपहृता
– लगातार दबिश के बाद खागा पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को खागा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के मुताबिक खागा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 245/26 में धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में वांछित राहुल कुमार पुत्र रामलाल निवासी साधवपुर बुजुर्ग, थाना बदौसा, जनपद बांदा की तलाश में पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

पुलिस ने बताया कि घटना से संबंधित अपहृता को 31 अगस्त को सकुशल बरामद कर लिया गया था। इसके बाद मुकदमे में नामजद वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज किया। इसी क्रम में चार सितंबर को राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश सिंह और कांस्टेबल सोनू यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now