घायल मोर का उपचार करती चिकित्सकीय टीम व मौके पर मौजूद अधिवक्ता।

– गांधी मैदान में मची अफरा-तफरी, वन विभाग की टीम ने कब्जे में लेकर शुरू कराया उपचार

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)।कलेक्ट्रेट परिसर के गांधी मैदान में बुधवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कुत्तों से घिरा देखकर मौके पर मौजूद नागरिकों और अधिवक्ताओं ने साहस दिखाते हुए कुत्तों को खदेड़ा और मोर को उनके चंगुल से बाहर निकाला।

मोर के घायल होने की जानकारी मिलते ही उसके उपचार के लिए चिकित्सकीय टीम को सूचना दी गई। साथ ही वन विभाग को भी घटना से अवगत कराया गया। कुछ ही देर में चिकित्सकीय टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर का प्राथमिक उपचार शुरू किया। वन विभाग की टीम ने भी पहुंचकर मोर को अपने संरक्षण में लिया। बाद में उसे बेहतर उपचार और देखभाल के लिए साथ ले जाया गया।

राष्ट्रीय पक्षी को बचाने की इस मुहिम में अधिवक्ता बृजेन्द्र सिंह यादव, एडवोकेट अनीत कुमार अग्रहरि, एडवोकेट गुलाब सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश पटेल, आशीष सिंह (वन विभाग), सुरेश चन्द्र गुप्ता, नंद नन्दन पाण्डेय, आयुष मौर्या, ठाकुर गोलू सिंह, विवेक अग्रहरि और राकेश समेत कई लोगों ने सहयोग किया।

मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से घायल मोर की जान बच सकी। घटना के बाद नागरिकों ने कहा कि शहर में घूमने वाले आवारा कुत्तों से वन्यजीवों और पक्षियों की सुरक्षा के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। साथ ही घायल या असहाय पशु-पक्षी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now