फोटो परिचय- गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार में शामिल संगत।
– श्री गुरु रामदास जी की शिक्षाओं का किया स्मरण, संगत ने टेका मत्था
– कीर्तन दरबार के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया गुरु का लंगर
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में चौथी पातशाही श्री गुरु रामदास जी महाराज का 492वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा प्रधान के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सिख संगत ने गुरु महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम में साप्ताहिक पाठ की समाप्ति के बाद ज्ञानी प्रीतम सिंह ने श्री गुरु रामदास जी के जीवन, आदर्शों और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए संगत को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इसके बाद गुरबाणी कीर्तन से गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो उठा। अरदास के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच गुरु का लंगर वितरित किया गया।
इस अवसर पर जतिंदर पाल सिंह, चरणजीत सिंह, परमजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, सोनी, मंजीत सिंह, गुरचरण सिंह, सतपाल सिंह सेठी, शरनपाल सिंह, वरिंदर सिंह पवी, गुरमीत सिंह उमंग, जसवीर सिंह बंटी, मन्नी, सोनी तरन, हरजीत कौर, हरविंदर कौर, रंजीत कौर, जसपाल कौर, प्रभजीत कौर, मंजीत कौर, खुशी, हरजस और जसकीरत सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।
