धर्म यात्रा तैयारियों को लेकर चर्चा करते पदाधिकारी।
– सभी छह विधानसभाओं में होगा जनजागरण
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सनातन परंपरा और गौ संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में प्रस्तावित गविष्ठी धर्म यात्रा को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में यात्रा के रूट, स्वागत कार्यक्रमों और जनजागरण अभियान को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तय की।
बताया गया कि ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नेतृत्व में निकाली जा रही यह गविष्ठी धर्म यात्रा गौ माता की सुरक्षा, गौ वध पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ माता को राष्ट्रमाता/राज्यमाता घोषित कराने की मांग को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में जनजागरण अभियान चला रही है। काशी से आए शंकराचार्य के शिष्य सचिन द्विवेदी ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा 27 मई को तिंदवारी बांदा से फतेहपुर जनपद में प्रवेश करेगी। यहां से यात्रा मुतौर, बहुआ, गाजीपुर, जागेश्वर धाम, असोथर, नरैनी, विजयीपुर और खागा होते हुए संवत ग्राम में रात्रि विश्राम करेगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वामी जी का भव्य स्वागत किया जाएगा। दूसरे दिन 28 मई को यात्रा थरियांव, लोधीगंज, तांबेश्वर मंदिर, मलवां, बिंदकी, बावनी इमली, खजुहा और कापिल होते हुए जहानाबाद में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह सभाएं कर गौ संरक्षण और सनातन धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। बैठक में गविष्ठी जिला संयोजक शिवाकांत तिवारी, सुधाकर अवस्थी, ब्राह्मण चेतना मंच के अध्यक्ष संजय तिवारी पप्पू, सुरेश शुक्ला, हिमांशु अवस्थी, ओम प्रकाश गिहार, डीपी दुबे, शीलू अवस्थी, अशोक दुबे, कुलदीप शास्त्री, उदित अवस्थी और आदित्य शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now