– मलांव गांव में हुई घटना, युवक की मौत से परिजनों में छाया मातम

– पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। थरियांव थाना क्षेत्र के मलांव गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं।

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी नरेंद्र कुमार (38) पुत्र स्वर्गीय रामभवन ने घर के भीतर फांसी लगा ली। काफी देर बाद घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। युवक को इस हालत में देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल युवक के इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now