फोटो परिचय-  जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने के बाद बाहर आते प्राइवेट बस मालिकों का प्रतिनिधिमंडल।

– बस मालिकों ने अवैध वाहन संचालन पर रोक लगाने और चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की उठाई मांग

– सवारियां बैठाने को लेकर मारपीट व अभद्रता के आरोप, लगातार हो रहे आर्थिक नुकसान से जताई नाराजगी

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। निर्धारित मार्गों पर डग्गामार वाहनों के बढ़ते संचालन और बस चालकों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर प्राइवेट बस संचालकों ने प्रशास(CNFन का दरवाजा खटखटाया है। गुरुवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे के नेतृत्व में बस मालिकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर अवैध वाहन संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की।

बस मालिकों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि फतेहपुर-जहानाबाद वाया जोनिहां, सठिगवां और अमौली मार्ग पर प्राइवेट बसों के साथ बड़ी संख्या में डग्गामार वाहन और ई-रिक्शा भी संचालित हो रहे हैं। आरोप लगाया कि सवारियां बैठाने की होड़ में इन वाहनों के चालक आए दिन प्राइवेट बस चालकों से विवाद करते हैं। कई बार मारपीट और अभद्रता की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा नियमों को ताक पर रखकर वाहनों का संचालन किए जाने से निर्धारित व्यवस्था प्रभावित हो रही है और बस मालिकों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। छोटे व्यावसायिक वाहनों के संचालकों पर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ ही अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने की मांग की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उचित कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। वहीं एआरटीओ ने भी शिकायतों की जांच कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर मुन्ना सिंह गौर, दिनेश प्रसाद, संतोष मिश्रा, मनोज तिवारी, रानू वर्मा, रामवीर यादव, राम प्रकाश निषाद, सुरेन्द्र तिवारी, अंकुर तिवारी और विकास अवस्थी सहित अन्य बस मालिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now