सिटी न्यूज फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के बावन इमली रामपाल बिटान डिग्री कालेज के समीप से रविवार की सुबह 40 वर्षीय युवक का राहगीरों की सूचना पर शव बरामद कर विच्छेदन गृह भेजा है। मृतक की जेब में मिले मोबाइल नम्बर के जरिये परिजनों को सूचना दी गयी।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली के नन्दापुर निवासी सुरेन्द्र कुशवाहा पुत्र स्व0 जयकरन कुशवाहा का शव रविवार की सुबह पुलिस ने राहगीरो की सूचना पर बावन इमली रामपाल बिटान डिग्री कालेज के पास से बरामद कर विच्छेदन गृह भेजा है। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले मोबाइल नम्बर के जरिये घर वालो को जानकारी दे दी। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई ने धर्मेन्द्र ने बताया कि उसकी पत्नी रानी देवी का व्यवहार उसे साथ अच्छा नही था। जिससे वह आये दिन मानसिक तनाव मे रहता था। जिससे चलते उसकी मौत हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now