फोटो परिचय- नगर पंचायत कर्मचारियों को उपहार स्वरूप टिफिन बॉक्स देते अध्यक्ष आबिद हसन।
– कर्मचारियों की कार्यशैली और योगदान की सराहना कर बढ़ाया उत्साह
– अध्यक्ष ने दीपावली की शुभकामनाएं देकर सुख-समृद्धि की कामना की
CITY NEWS FATEHPUR
जहानाबाद, फतेहपुर(CNF)। धनतेरस के पर्व पर जहानाबाद नगर पंचायत की ओर से कर्मचारियों के सम्मान में विशेष पहल की गई। शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष आबिद हसन ने सभी कर्मचारियों को टिफिन बॉक्स भेंटकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि नगर के विकास और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में नगर पंचायत के कर्मचारियों का योगदान बेहद अहम है। उनकी मेहनत, लगन और सहयोग से ही नगर पंचायत की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होती हैं। उन्होंने कर्मचारियों को दीपावली की बधाई देते हुए उनके परिवारों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
अध्यक्ष के हाथों उपहार पाकर कर्मचारियों में खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में सभासद गीता देवी, विष्णु गोपाल, सुरेश, सर्वेश कुमार, समीना बेगम, नदीम, रामबली निषाद, रजेश बाजपेयी, अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह, वरिष्ठ लिपिक राघवेन्द्र सिंह सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
