फोटो परिचय-  कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हिंदू महासभा के पदाधिकारी।

– मंदिरों के आसपास अतिक्रमण हटाने और देवी पंडालों में सफाई की उठी मांग

– महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रात में पुलिस पिकेट लगाने पर जोर

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। शारदीय नवरात्र को लेकर शहर की धार्मिक व्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रशासन का ध्यान खींचा है। संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपते हुए नवरात्र से पहले मंदिरों, देवी पंडालों और शोभायात्रा मार्गों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की।

संगठन ने प्रमुख मंदिरों के आसपास फैले अतिक्रमण को नवरात्र शुरू होने से पहले हटाने की मांग रखी, ताकि दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। देवी पंडालों में नियमित सफाई के साथ चूने का छिड़काव और मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग कराने की भी मांग की गई।

पदाधिकारियों ने खास तौर पर रात के समय देवी पंडालों में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। इसके लिए प्रमुख पंडालों के आसपास पुलिस पिकेट की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई।

इसके अलावा दशहरा, भरत मिलाप और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान निकलने वाली शोभायात्राओं के मार्गों को दुरुस्त कराने पर जोर दिया गया। संगठन ने संबंधित विभागों को सड़कों के गड्ढे भरवाने, मार्गों को सुगम बनाने और आयोजन से पहले जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कराने के निर्देश देने की मांग की।

हिंदू महासभा पदाधिकारियों का कहना था कि नवरात्र के दौरान मंदिरों और देवी पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में सुरक्षा के साथ सफाई, यातायात और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था पहले से दुरुस्त होना जरूरी है। संगठन ने प्रशासन से मांगों पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।

ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी काशी प्रांत मनोज त्रिवेदी, स्वामी राम आसरे आर्य, गजेन्द्र मौर्य, संगीता गुप्ता, बुद्धूलाल चैरसिया, नीलम, अनमोल शुक्ला, अनिल शुक्ला, दुर्गा प्रसाद पुजारी, उमाशंकर, शशिकांत मिश्र, डा. प्रमोद कुमार पांडेय, अर्जुन प्रसाद, सालिगराम, संतोष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now