फोटो परिचय- नौबस्ता घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते डीएम व एसपी।
* सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, रोशनी और गोताखोरों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
* भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन पर दिया जोर
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। आगामी विसर्जन कार्यक्रम को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र स्थित नौबस्ता घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थल, पहुंच मार्गों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखा। घाट पर मजबूत बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती तथा आपातकालीन बचाव संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने पर जोर दिया गया।
डीएम और एसपी ने स्पष्ट किया कि विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी खागा सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
