CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। विगत पांच दिनो से लापता 65 वर्षीय वृद्ध महिला का शव चांदपुर थाना क्षेत्र के गोहरारी गांव के समीप रोड़ किनारे से ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस शव बरामद करते हुए विच्छेदन गृह भेजा है।
बताते चलें कि कानपुर नगर के थाना सजेती गांव मनीहारपुर निवासी दीपचन्द्र की पत्नी सोमवाती मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल को वह खेतों की तरफ जा रही थी तभी से लापता हो गयी। काफी देर बीत जाने पर जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन वृद्ध महिला का कोई पता न चला। शनिवार की शाम ग्रामीणो की सूचना पर चांदपुर थाने की पुलिस गोहरारी गांव के समीप रोड़ किनारे वृद्ध महिला का शव बरामद किया। उधर पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए वृद्ध का फोटो वायरल किया। जिसके जरिये जानकारी हुयी। मौके में पहुंचे घर वालों ने मृतका की पहचान सोमवती के रूप में की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now