– घायलों को पहुंचाया सीएचसी, समय से इलाज मिला तो बच गई जान
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में यूपी-112 की पीआरवी 5614 ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। बीते गुरूवार को थाना हुसैनगंज क्षेत्र के हुसैनगंज-हथगाँव रोड पर एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पीआरवी-5614 की टीम ने बिना एक पल भी गंवाए मौके पर दौड़ लगाई। टीम के कर्मियों ने घायलों की हालत देखते हुए तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और एंबुलेंस की प्रतीक्षा किए बिना स्वयं दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम पहुंचाया। समय पर मिली चिकित्सा सहायता से दोनों घायलों की जान बच गई। इस त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही की स्थानीय लोगों तथा सूचना देने वाले व्यक्ति ने खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि पीआरवी टीम थोड़ी भी देरी करती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। पीआरवी 5614 की टीम में कमांडर मुख्य आरक्षी अंजनी कुमार त्रिपाठी, पायलट आरक्षी आलोक मौर्या, पायलट होमगार्ड मनोज कुमार शामिल रहे। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि यूपी-112 की टीमें जनसेवा और आपात स्थिति में हमेशा तत्पर रहती हैं। उन्होंने सभी पीआरवी कर्मियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि ऐसी त्वरित कार्रवाई ही आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now