CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने जानकारी दी कि आगामी तीन दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए विभिन्न श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अधिकारी के अनुसार पुरस्कार हेतु प्रमुख श्रेणियों में दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांगजन के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता एवं प्लेसमेंट एजेंसी, दिव्यांग हित में कार्यरत श्रेष्ठ व्यक्ति एवं संस्था, प्रेरणास्त्रोत, नवाचार एवं उत्पाद विकास, बाधामुक्त वातावरण निर्माण, पुनर्वास सेवाओं में उत्कृष्ट जिला, सृजनशील दिव्यांग वयस्क एवं बालक/बालिका, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, दिव्यांग अनुकूल वेबसाइट, उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी शामिल हैं। राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अंतर्गत विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एवं संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र की तीन प्रतियां तैयार कर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या 23 विकास भवन में किसी भी कार्य दिवस पर जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8189038778 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now