– खेत में पेड़ से फंदे पर लटकता मिला 35 वर्षीय महिला का शव

– पति ने एक सप्ताह से मानसिक स्थिति ठीक न होने की कही बात

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। किशनपुर थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक बरौलिया निवासी सुमेर पासवान की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी घर से निकलकर खेतों की ओर गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर जानकारी जुटाई गई तो उसका शव नीम के पेड़ से लटका मिला। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।

पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पति सुमेर पासवान ने बताया कि संगीता की मानसिक स्थिति पिछले करीब एक सप्ताह से ठीक नहीं थी। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। वहीं मृतका के दामाद रवि कुमार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। संगीता अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई है, जिनमें 16 वर्षीय पुत्री पायल, 12 वर्षीय पुत्र निखिल, 10 वर्षीय शालू और सात वर्षीय सोनम शामिल हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now