फोटो परिचय-  प्रेस क्लब ऑफ यूपी के नवनियुक्त प्रयागराज मंडल अध्यक्ष संदीप केसरवानी।

– संगठन के विस्तार और पत्रकारों की आवाज मजबूत करने की दिशा में अहम फैसला

– प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव ने जताया भरोसा, प्रदेश महामंत्री मेराज उद्दीन महताब ने दी शुभकामनाएं

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। प्रेस क्लब ऑफ यूपी ने अपने संगठन को मंडल स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में संगठन ने संदीप केसरवानी को प्रयागराज मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके मनोनयन की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव की सहमति से लिए गए इस निर्णय को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नवीन दायित्व सौंपते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि संदीप केसरवानी पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे और संगठन की गतिविधियों को नई गति देंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए प्रयागराज मंडल में संगठन का जनाधार बढ़ाएंगे।

मनोनयन पर प्रेस क्लब ऑफ यूपी के प्रदेश महामंत्री मेराज उद्दीन महताब ने संदीप केसरवानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए दायित्व के साथ वह संगठनात्मक एकता को मजबूत करने और पत्रकारों के हितों की लड़ाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now