*फोटो परिचय-  रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाते फाउंडेशन के सदस्य।*

– खाटू श्याम जयंती पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की सराहनीय पहल

– रक्तदान के जरिए जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का दिया संदेश

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। धार्मिक आस्था के साथ समाजसेवा का भाव प्रदर्शित करते हुए खाटू श्याम जयंती पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर फाउंडेशन के चार सदस्यों ने मानस चैरिटेबल ब्लड सेंटर पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में सत्यम सिंह, भुवनेश तिवारी, अंकित और राहुल शामिल रहे।

इस पहल के दौरान ब्लड सेंटर के चिकित्सक डॉ. कैलाश पटेल ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्त की जरूरत किसी भी मरीज को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान ही जरूरतमंदों के लिए बड़ी मदद साबित होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि समय पर रक्त उपलब्ध कराकर किसी की जिंदगी बचाई जा सके।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के गुरमीत सिंह, डॉ. कैलाश पटेल, रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव, लैब टेक्नीशियन अनुस पटेल तथा लैब सहायक बलराम मौजूद रहे। फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि त्योहार और धार्मिक आयोजनों की सार्थकता तभी बढ़ती है, जब उनके माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद का प्रयास भी किया जाए। रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति को जीवनदान देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने आमजन और युवाओं से नियमित रक्तदान करने तथा इस मुहिम से जुड़कर सामाजिक दायित्व निभाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now