फोटो परिचय-  टीवीटी रेस्टोरेंट का फीता काटकर शुभारंभ करते राघवेन्द्र प्रताप सिंह व दादी इंदु सिंह।

– वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन के साथ हुआ भव्य उद्घाटन

– शाकाहारी व्यंजनों के साथ कॉन्टिनेंटल, चाइनीज और मॉकटेल का मिलेगा स्वाद

– जन्मदिन, पार्टी और समारोहों के लिए बैंक्विट हॉल की भी सुविधा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। शहर के खलीलनगर क्षेत्र में बिंदकी बस स्टॉप के समीप खानपान और आतिथ्य सत्कार की नई सौगात के रूप में द वेलवेट टेबल रेस्टोरेंट (टीवीटी) ने अपनी शुरुआत की। रेस्टोरेंट का शुभारंभ राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं दादी इंदु सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन के उपरांत फीता काटकर किया।

रेस्टोरेंट की संचालिका पलक सिंह, पत्नी अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतिष्ठान में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजनों का आनंद मिलेगा। यहां कॉन्टिनेंटल, चाइनीज फूड, कैफे, मॉकटेल और कॉफी सहित कई तरह के विकल्प उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि बड़े शहरों के प्रतिष्ठित होटलों में कार्य कर चुके अनुभवी शेफ द्वारा व्यंजन तैयार किए जाएंगे, जिससे लोगों को बेहतर गुणवत्ता और नए स्वाद का अनुभव मिल सके।

उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट को आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक माहौल के साथ तैयार किया गया है। खास बात यह है कि यहां फाइव स्टार होटल की तर्ज पर तैयार होने वाले व्यंजनों और पेय पदार्थों को किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा जन्मदिन समारोह, पारिवारिक आयोजन और अन्य विशेष कार्यक्रमों के लिए बैंक्विट हॉल की व्यवस्था भी की गई है।

उद्घाटन समारोह में पिंटू चंदेल, रविंद्र पाल सिंह, अभय सिंह, अभिषेक सोमवंशी, शाश्वत सिंह, जगदीश सिंह, किरण सिंह, नागेंद्र सिंह, अशोक सिंह, शशि ठाकुर, इंदू सिंह, छोटू शिव, शशांक सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now