पुलिस टीम की गिरफ्त में बकरी चोर।
– वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, बेचने ले जाते समय दबोचे आरोपी
फोटो परिचय- (12) 
फतेहपुर(CNF)। थाना बकेवर पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बकरी तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई।
बताते चलें कि 31 जुलाई को शाहजहांपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने थाना बकेवर में तहरीर देकर बताया था कि पंचर की दुकान के बाहर बंधी उसकी करीब पांच हजार रुपये कीमत की बकरी को मोटरसाइकिल सवार दो युवक चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना और सघन जांच के आधार पर बैरागीखेड़ा नहर पुलिया के पास से राजकुमार पुत्र स्व. सुखवासी निवासी ग्राम पधारा तथा कृष्ण पुत्र कमलेश प्रजापति निवासी ग्राम पधारा थाना बकेवर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई बकरी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामदगी के बाद मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने शाहजहांपुर गांव में पंचर की दुकान के बाहर बंधी बकरी चोरी की थी और उसे छिपाकर रखा था। बाद में उसे बेचने के उद्देश्य से औंग की ओर ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी दिवाकर सिंह, उपनिरीक्षक गंगाराम रत्न, ब्रह्मदेव यादव, कांस्टेबल ओम नारायण, रोहित गुप्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now