बैठक कर रणनीति बनाते भाकियू के पदाधिकारी।
– डेढ़ किलोमीटर सड़क के लिए भाकियू का धरना
– डीएम को ज्ञापन देकर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
CITY NEWS FATEHPUR
विजयीपुर, फतेहपुर(CNF)। बरसात शुरू होते ही विजयीपुर ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत के गढ़ा मजरा हरदासपुर से झुरहापुर तक का करीब डेढ़ किलोमीटर कच्चा मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। हालात ऐसे हैं कि लगभग दो सैकड़ा घरों की आबादी हर साल बरसात में मानो गांव के भीतर ही कैद होकर रह जाती है। कीचड़ और जलभराव से लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, किसानों, व्यापारियों और मरीजों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग का निर्माण पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रस्तावित और चयनित हो चुका था, लेकिन अज्ञात कारणों से सड़क नहीं बन सकी। वर्षों से लगातार मांग के बावजूद जिम्मेदार विभागों की उदासीनता के चलते आज भी ग्रामीण बदहाल रास्ते पर चलने को मजबूर हैं। सड़क निर्माण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत महात्मा गुट के नेतृत्व में किसानों और ग्रामीणों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मार्ग का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरने में किसान यूनियन के जिला महासचिव जितेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, अरविंद निषाद, तहसील खागा मीडिया प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी, संगम सिंह, विनीत गर्ग, धर्मवीर, वासुदेव निषाद, जगदीश निषाद, जगरूप, रामसुंदर, शिवजगत, बड़कू, गुलजार, शिवभवन, महेश प्रसाद, आनंद, धर्मराज, धर्मपाल, धर्मेश, ओमप्रकाश, रामप्रकाश, राजकुमारी, राममगन, बच्चीलाल, राजाराम, बद्री प्रसाद, रामलाल, हरिश्चंद्र, सूरजभान, शिवप्रकाश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now