CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। शहर में काके दी हट्टी रेस्टोरेंट के सामने महिला का मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपितों समेत तीन लोगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छीना गया वीवो मोबाइल, 2900 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। आरोपितों ने छीना गया मोबाइल 2500 रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने 20 अक्टूबर को हुई घटना का खुलासा करते हुए मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की है।
गिरफ्तार आरोपितों में अंजुल यादव उर्फ मटोले व अभिषेक यादव उर्फ सेठ्ठी यादव निवासी भोलापुर, थाना हुसैनगंज तथा मोबाइल खरीदने वाला नीलेश साहू निवासी भिटौरा थाना हुसैनगंज शामिल हैं। पुलिस के अनुसार वारदात के दौरान अंजलु बाइक चला रहा था, जबकि अभिषेक ने महिला का मोबाइल छीना था। दोनों ने मोबाइल के कवर में मिले 800 रुपये आपस में बांट लिए थे। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक राजकमल यादव, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी महेश यादव, आरक्षी विकास पटेल, महिला मुख्य आरक्षी रचना प्रजापति और आरक्षी नितेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now