फोटो परिचय- संगठन में नवमनोनीत पदाधिकारी।
– नायाब खान और अतीकुर्रहमान को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
– सैयद मोहम्मद अयाज बने प्रदेश उपाध्यक्ष, जैबुल अहमद अशरफी को प्रयागराज मंडल की कमान
सिटी न्यूज फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। मुस्लिम समाज के सामाजिक, शैक्षिक और कानूनी हितों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया ने संगठनात्मक स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
घोषित नियुक्तियों के तहत नायाब खान को कौशांबी तथा अतीकुर्रहमान को सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद मोहम्मद अयाज को प्रदेश उपाध्यक्ष और जैबुल अहमद अशरफी को प्रयागराज मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और समाज के लोगों के बीच सक्रिय संपर्क स्थापित करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता, आपसी समन्वय और जनहित में किए जाने वाले कार्यों पर निर्भर करती है।
उन्होंने पदाधिकारियों से मुस्लिम समाज की समस्याओं को समझने, उनके समाधान के लिए प्रयास करने तथा सामाजिक जागरूकता और आपसी एकजुटता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएगी।
