काॅन्फ्रेंस में भाग लेते एसपी अभिमन्यु मांगलिक व अन्य।
– महिला सशक्तिकरण विषयक जनपदीय कांफ्रेंस में बोले एसपी
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5, द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में महिला सशक्तिकरण विषयक जनपदीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समाज के विभिन्न वर्गों को इस अभियान से जोड़ना रहा।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की आधारशिला है। उन्होंने बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और रोजगार से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होने शिक्षकों, अभिभावकों, व्यापारियों और प्रशासन सहित समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और उनके अधिकारों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला सुरक्षा जनपद पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और पुलिस इस दिशा में चैबीस घंटे सात दिन प्रतिबद्ध है। एसपी ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, साइबर क्राइम सेल, एंटी रोमियो स्क्वॉड और मिशन शक्ति टीम की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और छात्राओं से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। साथ ही निर्देश दिए कि मिशन शक्ति टीम स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों, बाजारों और अन्य संस्थानों में जाकर महिलाओं से संवाद करे और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करे। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन प्रगति यादव ने मिशन शक्ति अभियान की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा से जुड़े प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र की टीम को टूटते परिवारों को जोड़ने और पारिवारिक विवादों के सफल निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष संगीता यादव, पुलिस अधिकारीगण, मिशन शक्ति टीम, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला संगठन, महिला चिकित्सक, परिवार परामर्श केंद्र, महाविद्यालय प्रतिनिधि, महिला व्यापार मंडल, समाज कल्याण विभाग और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now