– डीएम को ज्ञापन सौंपकर समय से मानदेय का भुगतान दिलाए जाने की मांग
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। समय से मानदेय का भुगतान किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के बैनर तले पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री आपरेटरों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
यूनियन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय की अगुवई में कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्राम सचिवालयों में कार्यरत पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री आपरेटरों द्वारा शासन की विभिन्न आनलाइन योजनाओं व पोर्टलों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन वर्तमान में ग्राम सचिवालयों में समस्याओं के कारण कार्य सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहा है। मांग किया कि सभी कर्मचारियों को उच्च गुणवत्ता का स्मार्ट फोन उपलब्ध कराया जाए, इंटरनेट रिचार्ज की समुचित व्यवस्थ की जाए, ग्राम सचिवालयों में कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराया जाए साथ ही जो सिस्टम खराब पड़े हैं उनको बनवाया जाए, स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराई जाए, पंचायत सहायकों का मानदेय समय से भुगतान कराया जाए। जिससे ग्राम सचिवालयों मे संचालित आनलाइन सेवाएं व शासन की योजनाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें और पंचायत सहायकों का मनोबल बना रहे। इस मौके पर जिला प्रभारी दिग्विजय सिंह, दीपेश श्रीवास्तव, नकुल कुमार यादव, अभिजीत पटेल, प्रियंका देवी, सौरभ श्रीवास्तव, अमित कुमार वर्मा, उपेन्द्र कुमार, अंजली श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now