जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करते फाउंडेशन के संस्थापक फैजान अहमद मून।
– मरीजों संग दीपावली मनाकर दी पर्व की बधाई
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। दीपावली के अवसर पर मून फाउंडेशन के संस्थापक एडवोकेट फैज़ान अहमद मून ने सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
एडवोकेट फैज़ान अहमद मून ने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। फल वितरण के दौरान मरीजों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और माहौल में अपनापन झलक उठा। इस अवसर पर शादाब, अतीक, रानू, रंजीत, रोहित सहित मून फाउंडेशन की टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने भी मून फाउंडेशन के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की, वहीं मरीजों ने संस्था की टीम को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और उनके इस मानवीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।
