डिस्ट्रिक्ट बार हाल में बैठक करते अधिवक्ता।
– डीएम से मिलकर करेंगे शिकायत, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। राजस्व विभाग समेत विभिन्न सरकारी विभागों में कथित रूप से व्याप्त भ्रष्टाचार और आम जनमानस के उत्पीड़न को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। गुरुवार को दीवानी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार हॉल में अधिवक्ताओं की बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र परमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार समेत अन्य विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए अधिवक्ताओं ने रोष जताया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निर्णय लिया कि जल्द ही अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराएगा तथा दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्ता संगठन एकजुट होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। बैठक में श्रीराम पटेल, गया प्रसाद दुबे, संतोष कुमार त्रिपाठी, सुरेश चंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह तोमर, मायाराम गौतम, प्रेम शंकर अवस्थी, राम नारायण दीक्षित, आसिफ मकसूद, अविनाश कुमार सिंह, विवेक मिश्रा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now