CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के इटौली गांव में विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार इटौली गांव निवासी 30 वर्षीय सोनम पत्नी गया प्रसाद प्रजापति ने अपने घर के कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के लोग घर पर मौजूद नहीं थे जब परिजनों की नजर कमरे पर पड़ी तो सोनम फंदे से लड़की मिली। आनन फानन में उसे नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई है। बताया जा रहा है कि उसका मायका अंजनी पहाड़पुर थाना असोथर है। ग्रामीणों के अनुसार सोनम मानसिक रूप से कमजोर मंदबुद्धि बताई जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
