मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि।
– अभिभावकों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सरस्वती बाल मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल गंगानगर में मेधा अलंकार एवं अभिभावक सम्मान समारोह हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गा मंदिर के संत ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव और नवनिर्वाचित महामंत्री अनुराग नारायण मिश्रा उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि में वरिष्ठ साहित्यकार मधुसूदन दीक्षित, भाजपा के जिला महामंत्री नीरज सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से आरंभ हुआ। कार्यक्रम में कुल 90 मेधावियों को सम्मानित किया गया। 125 ऐसे अभिभावको को भी पुरस्कृत किया गया जिनके बच्चे पूरे वर्ष भर में एक भी दिन विद्यालय से अनुपस्थित नहीं हुए। परिणाम की दृष्टि से सीनियर वर्ग में निकुंज 7बी ने 99.79 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया। जबकि 99 प्रतिशत अंक पाकर विराट 8ए द्वितीय स्थान पर रहे। 98.5 प्रतिशत अंक पाकर पिहू 9ए ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार प्राथमिक वर्ग में अरूफ केजी ने 98.5 प्रतिशत अंक पाकर आल ओवर टॉप किया जबकि रक्षा 1बी 98 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान में रही और आलोक 97 प्रतिशत पाकर तृतीय स्थान में रहे। अतिथियों ने विद्यालय के पठन-पाठन व अनुशासन की भूरि भूरि प्रशंसा की। विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि विद्यालय से निकले हुए अनेक विद्यार्थी बहुत अच्छे-अच्छे पदों में सेवाएं दे रहे हैं इससे यह प्रमाणित है कि हमारा विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षा देते हुए अच्छे संस्कार देने में अव्वल दर्जे पर है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित, शिवपुरम शाखा के प्रधानाचार्य क्रमशः धीरेंद्र व सक्षम सहित पूरा स्टाफ कार्यक्रम के सकुशल संपादन में जी जान से डटा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now