फोटो परिचय-  दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह।

– आईटीआई परिसर से निकली सेवा यात्रा, जगह-जगह राष्ट्रभक्ति और सेवा का संदेश

– जीजीआईसी में आकर्षक रंगोली के जरिए सामाजिक समरसता व राष्ट्रनिर्माण की झलक

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सेवा, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रनिर्माण का संदेश दिया गया। आईटीआई परिसर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के बाद सेवा ज्योति यात्रा रवाना हुई। इसके बाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम में विशाल रंगोली के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को आकर्षक रूप में उकेरा गया।

आईटीआई परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह, जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, बिंदकी विधायक राजेंद्र पटेल, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, करण सिंह पटेल, रणवेंद्र प्रताप सिंह तथा क्षेत्रीय महामंत्री राजेश सिंह समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और राष्ट्रहित की भावना पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने का उल्लेख करते हुए नेताओं ने उनके कार्यकाल में सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को प्रमुखता दिए जाने की बात कही।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाएं और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इसके पश्चात सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा और राष्ट्रनिर्माण का संदेश दिया गया।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुए सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम में छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने विशाल रंगोली के जरिए राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, सेवा भावना और विकसित भारत के संकल्प को कलात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। रंगोली कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी ने किया। सेवा ज्योति यात्रा के संयोजक पंकज त्रिपाठी, सह संयोजक मधुराज विश्वकर्मा व धर्मेंद्र सिंह तथा सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम की संयोजक रेखा पासवान और सह संयोजक ज्योति प्रवीण रहीं।

इस मौके पर जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया, अपर्णा सिंह गौतम, सुनीता गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी प्रसून तिवारी, नगर अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, विकास पासवान, दिनेश गुप्ता, संजय मोदनवाल, विनोद गौतम, ज्ञान चंद्र केसरवानी और गायत्री सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now