जिला कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।

जिला कार्यशाला में कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां बांटीं, कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। भारतीय जनता पार्टी ने सेवा संकल्प अभियान को जिले में व्यापक स्तर पर संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को जेल रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यशाला में अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के निवर्तमान महामंत्री संतविलास शिवहरे ने शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा समझाते हुए संगठन स्तर पर तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

संतविलास शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में जनता और राष्ट्र की सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता केवल कार्यक्रम आयोजित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना इसका प्रमुख उद्देश्य है।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि इसका व्यापक प्रभाव दिखाई दे।

उन्होंने बताया कि अभियान के अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं। सभी को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।

कार्यशाला में विधायक राजेंद्र पटेल, विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, सुशीला मौर्या, नीरज सिंह, रेखा मिश्रा, अपर्णा सिंह गौतम, उदय लोधी, मधुराज विश्वकर्मा, कुलदीप भदौरिया, पंकज त्रिपाठी, ज्योति प्रवीण, सुनीता गुप्ता, विमलेश पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, सुधीर मिश्रा, अरिमर्दन सिंह, ओम मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, प्रसून तिवारी, गौरव शुक्ला, राजबहादुर पासवान, अखिलेश कुमार, उमेश गुप्ता, अन्तुल अवस्थी, गीता सिंह, रेखा सरोज, सुरेंद्र सोनकर, जसवंत गिहार समेत अभियान के संयोजक-सहसंयोजक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now