– 20 लाख के फोन असली मालिकों को किए सुपुर्द
फोटो परिचय- मोबाइल फोन पाकर खुशी का इजहार करते स्वामी।
सिटी न्यूज फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। पुलिस ने गुमशुदा व खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 121 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। रविवार को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने फतेहपुर पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि जनपद पुलिस द्वारा खोए एवं गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाती है। जैसे ही कोई गुम मोबाइल दोबारा सक्रिय होता है, पोर्टल से सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल कार्रवाई कर उसे बरामद करने में जुट जाती है। जनपद की साइबर टीम, जनपदीय ब्ब्ज्छै टीम तथा थाना स्तर की पुलिस टीमें आपसी समन्वय से लगातार काम कर रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न जनपदों और अन्य राज्यों से भी मोबाइल फोन बरामद किए गए। एएसपी ने बताया कि आमजन की सुविधा और उनकी संपत्ति सुरक्षित वापस दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिलती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now