फोटो परिचय- स्थानांतरण के बाद नवीन तैनाती स्थल की ओर जाते पुलिसकर्मी।
– यूपी-112 से दो दरोगाओं को थानों की कमान, पुलिस लाइन से कई को मिली जिम्मेदारी
– न्यायालय सुरक्षा से लेकर चौकी प्रभार तक बदली गई तैनाती
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिले की पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने एक बार फिर उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। अलग-अलग स्थानों पर तैनात 16 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। फेरबदल में यूपी-112, पुलिस लाइन, विभिन्न थानों के साथ चौकी और न्यायालय सुरक्षा की ड्यूटी भी शामिल है। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक रामराज पाल को यूपी-112 से थाना औंग तथा श्याम सूरत यादव को यूपी-112 से थाना धाता भेजा गया है। शालिक राम शुक्ला का थाना किशनपुर से थाना चांदपुर किया गया पूर्व स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें थाना सुल्तानपुर घोष की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं थाना कोतवाली नगर की प्रभारी चौकी ज्वालागंज पंकज कुमार सिंह को उच्च न्यायालय में संबद्ध होने के कारण पुलिस लाइन भेजा गया है। सुमित तिवारी को प्रभारी चौकी चंदापुर थाना किशनपुर से प्रभारी चौकी बहुआ थाना ललौली बनाया गया है।
पुलिस लाइन से धीरेन्द्र कुमार पांडेय को प्रभारी चौकी औद्योगिक नगर थाना मलवां, पुष्पराज सिंह को प्रभारी चौकी ज्वालागंज थाना कोतवाली नगर, सूरज सिंह को थाना धाता और विकास कन्नौजिया को प्रभारी चौकी चंदापुर थाना किशनपुर भेजा गया है।
इसी क्रम में पुलिस लाइन में तैनात राजेश कुमार पाठक को थाना किशनपुर, मनधीर सिंह को थाना धाता तथा मुकुंद जी पांडेय को थाना कल्यानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थाना थरियांव में तैनात विनोद कुमार को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा हरिश्चंद्र शुक्ला को थाना जाफरगंज से न्यायालय सुरक्षा, बृज बिहारी को थाना सुल्तानपुर घोष से पुलिस लाइन तथा विष्णु दयाल पांडेय को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का यह फेरबदल कानून-व्यवस्था और ड्यूटी व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
