– मृतका के पिता ने सात लोगों के खिलाफ दी तहरीर

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। एक नवविवाहिता ने परिवारिक कलह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। नवविवाहिता के मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और फांसी में लटकाकर हत्या किए जाने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाते हुए थाना बकेवर में सात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है।
नवविवाहिता के पिता धर्मेंद्र तिवारी निवासी कृष्णा बिहार गल्ला मंडी कानपुर ने थाना बकेवर को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बेटी सृष्टी उर्फ जयंती की शादी जगदीशपुर के मजरे पंचमपुर निवासी हरिओम पांडेय पुत्र राजेश पांडेय के साथ गत 26 जनवरी 2025 को हिन्दू रीति रिवाज के साथ किया था। जिसमें ज्वैलरी, नगदी व सामान सहित बीस लाख रुपये दान दक्षिणा में खर्च किए थे। इसके बाद भी मेरी बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालीजनों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसकी सूचना बेटी सृष्टी ने जब दिया तो आकर ससुरालीजनों को समझाया। कुछ दिन ठीक ठाक रहा। ससुरालीजनों ने सृष्टी को फांसी पर लटका कर हत्या कर दिया। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान जयराम ने दी। तब वह लोग आए तो सृष्टी फांसी पर झूलती मिली। तहरीर में सृष्टी उर्फ जयंती के पति हरिओम पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय, ससुर राजेश पाण्डेय पुत्र राम बिहारी, सास सिद्धा पत्नी राजेश पाण्डेय, जेठ अमित पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय, जेठानी (अमित पाण्डेय की पत्नी) नन्द लक्ष्मी पत्नी राम जी, भांजी गोलू (गुडिया) को आरोपी बनाया है। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार सुरेन्द्र, सीओ प्रगति यादव, काननूगो अजय मिश्रा, लेखपाल अजीत सिंह, फांरेसिक टीम के साथ थाना बकेवर व जहानाबाद का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता की तहरीर मिली है जिसके आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now