चेकिंग अभियान में मौजूद सीओ प्रगति यादव।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय के पर्यवेक्षण में 29/30 मई की रात्रि को जनपद के विभिन्न टोल प्लाजाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिंदपुर टोल प्लाजा पर क्षेत्राधिकारी यातायात प्रगति यादव की मौजूदगी में यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक बृजेन्द्र कुमार राय एवं यातायात पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की। वहीं बड़ौरी टोल प्लाजा पर टीएसआई लालजी सविता तथा काटोघन टोल प्लाजा पर खागा सीसी टीम प्रभारी कृष्ण कुमार यादव एवं टीएसआई रामानंद ने चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए विभिन्न वाहन चालकों के खिलाफ 20 ई-चालान करते हुए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट के मालवाहक वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए 18 ई-चालान किए गए और 1.40 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now