नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश गिहार को सम्मानित करते समाज के लोग।
– समाज को जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष तेज होगा: ओम प्रकाश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारतीय आदिवासी गिहार महासभा की बुन्देलखंड स्तरीय बैठक रविवार को शहर के एक मैरिज हाल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलेदार सिंह व संचालन रामबाबू गिहार ने किया। बैठक में समाज के विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से राजेश गिहार को महासभा का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन की घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश गिहार ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास और उन्नति की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता है। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राजेश गिहार को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। बैठक के दौरान समाज के हितों, संगठन के विस्तार, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक अधिकारों से जुड़े लगभग आठ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन को मजबूत बनाने व समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। इस अवसर पर हंसराज गिहार, जिलेदार सिंह, रामशंकर गिहार, सोनू भारती गिहार, धर्मेन्द्र गिहार, अजय सिंह गिहार उर्फ बाबा, नवीन गिहार, जयचन्द्र गिहार, बीरन गिहार, रामबाबू उर्फ गुड्डू गिहार, जयपाल गिहार, गुड़िया गिहार, लाल सिंह गिहार, विशुन गिहार, देवटानी गिहार, आर्मन गिहार, रामसिंह गिहार, विशुनलाल गिहार, विजय गिहार, मनीष गिहार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now