सिटी न्यूज़ फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चितौली में पिता की डांट से क्षुब्ध 18 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार चितौली गांव निवासी स्व0 दिनेश पासवान की पुत्री सुलोलना को पिता ने किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। इसी बात से खुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर हरदों सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकीय उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घर वाले उसे सरकारी एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now