चोर समझकर युवक की पिटाई करते ग्रामीण।
– पुलिस बोली- अफवाहों से बचें वरना होगी कड़ी कार्रवाई
CITY NEWS FATEHPUR
असोथर, फतेहपुर(CNF)। थाना क्षेत्र के प्रेममऊ कटरा में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब नशे में धुत्त एक युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान पिंटू पुत्र रामआसरे विश्वकर्मा निवासी खेसहन के रूप में हुई है। वह नशे की हालत में रास्ता भटक गया था और गांव के अंधेरे हिस्से में खड़ा था। ग्रामीणों ने शक के आधार पर उसे चोर मान लिया और पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा ने जांच की और बताया कि युवक पूरी तरह नशे में था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे असोथर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने जनता से अपील की है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। जिले में अब तक ड्रोन से रेकी कर चोरी का एक भी मामला सत्यापित नहीं हुआ है। एसपी ने साफ चेताया कि अफवाह फैलाने और शक के आधार पर किसी भी व्यक्ति से मारपीट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now