CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत बालिका समेत चार लोगों को जहरीले सांप ने डस लिया। जिससे सभी की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दो की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सक ने रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव निवासी विनोद लोधी की आठ वर्षीय पुत्री रिया अपने परिजनों के साथ शनिवार की सुबह गांव के समीप स्थित खेत गई थी। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव निवासी प्रदीप कुमार की 35 वर्षीय पत्नी सीमा देवी अपने घर की सफाई कर रही थी। तभी वहां छिपे हुए ज़हरीले साँप ने उसको काट लिया। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालत की गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इसी तरह असोथर थाना क्षेत्र के रिठवां गांव निवासी स्व. जागेश्वर का 35 वर्षीय पुत्र राम लखन गांव के समीप स्थित अपने खेतों में काम कर रहा था। तभी वहां उसको जहरीले साँप ने काट लिया। परिजनों ने उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए। वहीं थरियांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला गांव निवासी शिया राम की 35 वर्षीय पत्नी रीता देवी आज सुबह अपने घर मे खाना बना रही थी। तभी वहां छिपे हुए ज़हरीले साँप ने उसको काट लिया। ंएबुलेंस ने रीता देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now