CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मत्स्य विभाग की संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के इच्छुक मत्स्य पालकों और मछुआरों के लिए अच्छी खबर है। सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना के अंतर्गत उच्च तकनीकी ज्ञान प्रदान करने, अंतर्राज्यीय भ्रमण, दक्षता विकास तथा सेमिनारों में सहभागिता के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत मत्स्य पालकों एवं मछुआरों को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों की जानकारी देने, उनके कौशल विकास तथा अन्य राज्यों में सफल मत्स्य परियोजनाओं का अध्ययन कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए विभागीय पोर्टल आमजन के लिए 30 जून तक खुला रहेगा। लाभार्थी विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन के लिए किसी भी कार्य दिवस में सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, अंबेडकर स्कूल के निकट, सीओ सिटी कार्यालय के पास, रानी कॉलोनी में संपर्क कर सकते हैं। मत्स्य विभाग ने जनपद के अधिक से अधिक मत्स्य पालकों एवं मछुआरों से योजना का लाभ उठाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now