filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;

पत्रकारों से बातचीत करते यूनिवर्सिटी के चांसलर अभय प्रताप सिंह पप्पू भैया।
– उच्च शिक्षा को मिलेगी नई दिशा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में तीन नई विश्वविद्यालयों की स्थापना की घोषणा के साथ ही जनपद को भी बड़ी सौगात मिली है। सरकार ने ठाकुर युगराज सिंह यूनिवर्सिटी की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इस घोषणा से जिले में खुशी की लहर है और इसे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। यूनिवर्सिटी की स्थापना से अब फतेहपुर सहित आसपास के जनपदों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक शिक्षा, शोध एवं तकनीकी सुविधाओं का लाभ मिलने से युवाओं की प्रतिभा को नई उड़ान मिलेगी।
टीवाईएस यूनिवर्सिटी के चांसलर अभय प्रताप सिंह पप्पू भैया ने कहा कि यह विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय विद्यार्थियों को अब बेहतर अवसर मिलेंगे और उनकी प्रतिभाओं को नए पंख लगेंगे। विश्वविद्यालय में आधुनिक तकनीक, शोध, नवाचार और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे छात्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में एक छोटे से पौधे के रूप में शुरू हुई शिक्षा की यह यात्रा आज विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुकी है। यह उपलब्धि समाज, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे योग्य, संस्कारित और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित नागरिक तैयार करना है, जो समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now