CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। जिले की पुलिस व्यवस्था में मंगलवार शाम बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने 101 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए। तबादला सूची जारी होने के बाद कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं।

स्थानांतरण के तहत कई चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा एक उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now