बीसवा जुलूस के दौरान ताजियों के मिलाप का दृश्य।
– सुबह हुआ ताजियों का मिलाप, इमाम हुसैन को दी श्रद्धांजलि
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मोहर्रम के बीसवा के अवसर पर शहर के अरबपुर, पीरनपुर और सनगांव मोहल्लों में गुरुवार-शुक्रवार की रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक धार्मिक आस्था और गमगीन माहौल के बीच ताजिया व अलम के जुलूस निकाले गए। अकीदतमंदों ने कर्बला के शहीद हजरत इमाम हुसैन और उनके बहात्तर साथियों को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए मातम और दुआओं का सिलसिला जारी रखा।
शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे विभिन्न क्षेत्रों से निकले ताजियों का पारंपरिक रूप से मिलाप कराया गया। इसके बाद सभी ताजिया और अलम अपने-अपने निर्धारित गंतव्य की ओर रवाना हो गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक सौहार्द और अनुशासन का माहौल बना रहा। इस अवसर पर ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष मोईन राइन, जनरल सेक्रेटरी वारिस उद्दीन, उपाध्यक्ष अब्दुल सलाम उर्फ बऊवा, कफील अहमद, फरीद खां, रियाज परवेज खां, अरबाज उर्फ सलमान, सलीम, जुल्फिकार, ताजियादार मेराज अहमद, मो. अहमद, मो. जीशान, सैयद सिज़र, मो. शाबान सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। मोहर्रम के बिस्वा पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में लोगों ने कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now