– हसवा के समीप हुआ हादसा, मौके पर ही तोड़ा दम
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में वीआईपी ड्यूटी के लिए थाना धाता से फतेहपुर आ रहे हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब सात बजे हसवा के पास हुए हादसे में हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव थाना धाता में तैनात थे। मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर उनकी फतेहपुर में वीआईपी ड्यूटी लगाई गई थी। शनिवार सुबह वह ड्यूटी के लिए धाता थाने से फतेहपुर आ रहे थे। इसी दौरान हसवा के पास उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव का गृह जनपद प्रयागराज बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री की जनसभा में ड्यूटी के लिए जाते समय हुई इस दर्दनाक घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। थानेदार अभिलाष तिवारी ने बताया कि सूचना पर टीम भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now