– संदिग्ध हालत में युवक की मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका
सिटी न्यूज फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम दमापुर में संदिग्ध परिस्थितियों 28 वर्षीय अविवाहित युवक की मौत के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। तभी झारखण्ड से आये बड़े भाई ने घाट पहुंच कर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिस पर पुलिस ने शव को अपने विच्छेदन हेतु भेजा है।
जानकारी के अनुसार दमापुर गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र रंजीत की घर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जिस पर घर वाले से उसे अंतिम संस्कार के लिए घाट ले जा रहे थे। तभी झारखण्ड से आया बड़ा भाई धीरेन्द्र घाट पहुंचा और अंतिम संस्कार रूकवा कर पुलिस को सूचना दे दी। मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मंे लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए बताया कि उसके भाई को पांच वर्षाे से फाइलेरिया से पीडित था काफी इलाज कराया गया लेकिन कोई फायदा न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now